पाकुड़, सितम्बर 8 -- महेशपुर। राज्य परियोजना कार्यालय से प्राप्त निर्देश के आलोक में, पठन अभियान 2026- मेरे शब्द मेरी कहानी के अंतर्गत मंगलवार को प्रखंड के सभी विद्यालयों में रीड-ए-थॉन (सामूहिक पठन गतिविधि) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत 11:00 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित समय पर सभी छात्र व प्रतिभागी एक स्थान पर एकत्रित होकर अपनी पसंद की पुस्तक, कहानी, बाल साहित्य, समाचार पत्र आदि का सामूहिक पठन किया। साथ ही शिक्षकों द्वारा पठन के उपरांत बच्चों से उनके पठन अनुभव व विचार को साझा किया गया। इस कार्यक्रम में सभी विद्यालयों में विद्यालयों के विद्यार्थियों, शिक्षकों, एसएमसी सदस्यों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, सहिया, सेवा निवृत्त शिक्षक एवं स्थानीय समुदाय की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की गई। यह भी पढ़ें- Dhanbad New...