चाईबासा, अप्रैल 10 -- मझगांव प्रखंड़ मध्य विद्यालय घोड़ाबंधा में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर शिक्षक-अअभिभावको ,बच्चों व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर सनातन चातार,डाक्टर प्रिंस पिंगुवा,डाक्टर सोलमा सोरेने,डाक्टर सूबल दास ने सयुंक्त रुप से जागरुकता बैठक आयोजित की गई, वही प्रभारी डाक्टर सनातन चातार ने उपस्थित अभिभावको,शिक्षको को जानकारी देते हुऐ कहा कि 14से 15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिएविद्यालयों में एचपीवी टीकाकरण सुरक्षा का संकल्प बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इस अभियान के तहत शत-प्रतिशत बच्चियों के टीकाकरण का लक्ष्य है। यह एक सुरक्षित टीका है जो कैंसर की रोकथाम के लिए अत्यंत प्रभावी है,उद्देश्य: 14-15 वर्ष की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाना, जो गर्भ...