फतेहपुर, फरवरी 26 -- फतेहपुर। विकास कार्यो और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री अजीत पाल ने बैठक की। तहसील, थाना समाधान, आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण के साथ अपराधियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। विद्यालयों सार्वजनिक स्थलों में एंटी रोमियों की टीमों की गश्ती बढ़ाई जाए। कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में प्रभारी मंत्री ने कृषि, स्वरोजगार समेत विभिन्न विभागों की योजनाओं पर चर्चा करते हुए वर्तमान की स्थिति जानी। पुलिस विभाग की पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ ही एंटी रोमियो स्कार्ट टीम की सतर्कता बढ़ाने की बात कही। साथ ही मानक अनुसार दिन में खनन कराने और पोकलैंड से खनन न कराने को कहा। सड़क निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण कराने तथा गुणवत्ताविहीन कार्य करने वाले ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई की जाए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.