बलिया, अप्रैल 1 -- बलिया, हिन्दुस्तान टीम। बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित विद्यालयों में नए सत्र की शुरुआत उत्सवी माहौल में हुई। स्कूलों को गुब्बारों और फूलों से सजाने के साथ ही बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत हुआ। विभिन्न क्षेत्रों में स्कूल चलो रैली अभियान के पहले चरण की शुरुआत भी हुई।स्कूल चलो अभियान 2026-27 का प्रथम चरण एक से 15 अप्रैल तक होगा। इसका शुभारंभ बुधवार को तहसीली स्कूल परिसर में हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र के साथ डीएम मंगला प्रसाद सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज और बीएसए मनीष कुमार सिंह ने इसका उद्घाटन किया। शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और परिषदीय विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति के साथ हुई। पिछले सत्र में उत्कृष्ट नामांकन करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ ही सर्वोदय विद्यालय प्रवेश परीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.