बगहा, फरवरी 26 -- बगहा, हमारे संवाददाता। बगहा दो में गुरुवार को गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों (एचएम) को समग्र शिक्षा के तहत प्राप्त राशि के पारदर्शी और ईमानदार उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में वित्तीय अनुशासन, योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन और आधारभूत सुविधाओं के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए लेखा पदाधिकारी अमित राज ने कहा कि समग्र शिक्षा की राशि का उपयोग निर्धारित मदों में ही किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि खर्च का पूरा लेखा-जोखा अद्यतन रखना अनिवार्य है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाएगी। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी फ़ुदन राम ने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि विद्यालयों में आवश्यक भवन, शौचालय, पेयजल और मरम्मत संबंधी कार्यों को प्...