सराईकेला, मई 10 -- सरायकेला। विद्यार्थियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और उन्हें योग के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से सरायकेला एवं खरसावां प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में आयुर विद्या कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को स्वस्थ जीवन शैली और आयुर्वेद के महत्व से जोड़ा गया। कार्यक्रम के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय इंद्राटांडी(सरायकेला), उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह (खरसावां), उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोटका, बुरूडीह एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय रंगोगोड़ा का चयन किया गया था। इन विद्यालयों से चयनित 5-5 योग मित्रों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके बीच टी-शर्ट, टोपी और बैच का वितरण किया गया। ये योग मित्र भविष्य में अन्य विद्यार्थियों को योग अभ्यास के लिए प्रेरित करेंगे। यह भी पढ़ें- इंटर कॉलेजों में लगे योग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.