बांदा, अगस्त 19 -- बांदा। विकास खण्ड स्तर पर संचालित विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने पंचायत भवनों में सचिवों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश डीपीआरओ को दिए। निर्देशित किया कि रोस्टर के अनुसार पंचायत भवनों में ग्राम पंचायत सचिवों की बैठने की व्यवस्था कराई जाए। प्रशासनिक समिति के माध्यम से प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रैंडम चेकिंग कराकर सचिव, पंचायत सहायक की उपस्थिति सुनिश्चित करें। सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की समीक्षा के दौरान बड़ोखर खुर्द, कमासिन समेत कुछ विकास खण्डों में खराब प्रगति पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में अनधिकृत रूप से ...