विद्यालयों तक तकनीकी शिक्षा पहुंचाएगा जीबी पंत विश्वविद्यालय : कुलपति
रुद्रपुर, जुलाई 27 -- शांतिपुरी, संवाददाता। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के कुलपति प्रो. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि विश्वविद्यालय अब विद्यालय स्तर पर भी छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा और वैज्ञानिक सोच से जोड़ने के लिए विशेष पहल करेगा। इसके तहत विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही उन्हें विश्वविद्यालय की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, अनुसंधान केंद्रों एवं उद्यानों का समय-समय पर शैक्षिक भ्रमण भी कराया जाएगा। सोमवार को विश्वविद्यालय के मासिक हरित क्रांति अभियान के अंतर्गत आदर्श विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज, शांतिपुरी में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ पौधरोपण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनके स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.