उरई, अक्टूबर 27 -- उरई, संवाददाता। राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के परिसरों को हरा-भरा बनाने, स्वच्छ तथा आकर्षक बनाने के लिए अब सरकार ने स्वयंसेवी संगठनों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। इसके लिए सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अपने क्षेत्र से अधिकाधिक संख्या में विभिन्न पुरातन छात्रों, स्वयंसेवी व्यक्तियों, समूहों, कम्पनियों के साथ ही सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से मदद लेने के लिए कहा है। जिला विद्यालय शिक्षक राजकुमार पंडित ने बताया कि इसके लिए सभी विद्यालयों को विद्यांजलि पोर्टल पर अपनी डिमाण्ड अपलोड कर दी है। अब स्वयंसेवी संगठन इस पोर्टल पर जाकर सहयोग कर सकते है।विद्यालयों के विकास में विद्यांजलि 50 प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा विकसित पोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.