कानपुर, जनवरी 7 -- कानपुर। यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए वर्ष 2026 में कई बदलाव किए हैं। एक दिन में दो बैच जिसमें 40-40 छात्र-छात्रा रहेंगे। एक दिन में 80 छात्रों के ही अंक अपलोड किए जा सकेंगे। प्रैक्टिकल की कॉपी वर्ष भर विद्यालय को सुरक्षित रखनी होगी। कुछ विद्यालयों का ऑडिट भी किया जाएगा। फोटो से परीक्षकों को पहचाना जाएगा। कानपुर नगर में प्रैक्टिकल परीक्षाएं 02 से 09 फरवरी तक होंगी। परीक्षक को किसी तरह की धमकी देने पर भी नकल कानून लागू होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...