गंगापार, अगस्त 11 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सैदाबाद बाजार स्थित बीआरसी एवं एनपीआरसी सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में प्राथमिक शिक्षकों के लिए आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम चरण सोमवार को संपन्न हो गया। पांच अगस्त से 11 अगस्त तक चले प्रशिक्षण में विकासखंड के प्राथमिक शिक्षकों को 50-50 के दो अलग-अलग बैचों में प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए नवीन शैक्षणिक विधियों एवं शिक्षण रणनीतियों की जानकारी दी गई। कक्षा चार के लिए नवविकसित पाठ्यपुस्तकों वीणा हिंदी, गणित मेला' गणित और 'संतूर-4 अंग्रेजी की पाठ्य संरचना तथा दिवसवार शिक्षण रणनीतियों का विस्तार से अभ्यास कराया गया। यह भी पढ़ें- शिक्षकों को दिए निपुण विद...