विद्यालयों के 1548 बच्चों की नेत्र जांच में पाया गया दृष्टि दोष
एटा, अप्रैल 1 -- राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता एवं दृष्टिदोष नियंत्रण कार्यक्रम के तहत परिषदीय विद्यालयों में 8 से 14 वर्ष तक के बच्चों का नेत्र परीक्षण कराया जाता है। वर्ष 2025-26 में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूलों में 1548 बच्चों में निकट एवं दूर दृष्टि पाया। राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता एवं दृष्टिदोष नियंत्रण कार्यक्रम नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डा.राममोहन तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का नेत्र परीक्षण कराया जा रहा है। वर्ष 2025-26 के तहत परिषदीय विद्यालयों में टीम भेजकर 8 से 14 वर्ष आयु के बच्चों का नेत्र परीक्षण कराया गया। स्कूल में 26,658 बच्चों का नेत्र परीक्षण कराया गया, जिसमें से 1548 बच्चों में दूर और निकट दृष्टिदोष पाया गया। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष में शासन से निर्धारित 1765 के लक्ष्य के सापेक्ष 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.