विद्यालयों के समय में परिवर्तन की मांग, ज्ञापन सौंपा
इटावा औरैया, जून 27 -- इटावा, संवाददाता। अर्न्तजनपदीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार यादव के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर विद्यालयों के समय में परिवर्तन की मांग की है। इसमें कहा गया है कि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है जिससे छात्रों को परेशानी हो रही है। इसलिए विद्यालयों का समय सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक कर दिया जाए, जिससे छात्रों को भी सुविधा हो जाएगी। एसोसिएशन के ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि टेट व सीटेट करना शिक्षकों के लिए अनिवार्य है। इसलिए शिक्षकों को अगले महीने होने वाली यूपी टेट परीक्षा में शामिल होने के लिए अनापत्ति दी जाए। इसके साथ ही परीक्षा के दिन का अवकाश दिए जाने की मांग भी की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.