औरंगाबाद, अप्रैल 29 -- औरंगाबाद जिले में पड़ रही भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर डीएम अभिलाषा शर्मा ने निर्देश जारी किया है। जिले के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं कोचिंग संस्थानों) में कक्षा 5वीं तक 11 बजे के बाद तथा कक्षा छह से 8वीं तक 12 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। डीएम ने निर्देश दिया है कि सभी विद्यालय प्रबंधन इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें तथा बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। यह आदेश 29 अप्रैल से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। यह भी पढ़ें- विद्यालयों के संचालन के समय में हुआ परिवर्तन जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भीषण गर्मी में बच्चों को अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न भेजें तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.