विद्यालयों के मर्जर की नीति का एसयूसीआई ने किया विरोध
बेगुसराय, अगस्त 8 -- लाखो। राज्य में पीएम श्री योजना के तहत चयनित राजकीय उच्च एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के साथ आसपास के मध्य विद्यालयों की कक्षा छह से आठ तक के छात्रों के मर्जर की नीति का एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) ने विरोध किया है। पार्टी के राज्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा कि इस नीति से मध्य विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं, विशेषकर छात्राओं को दूर स्थित पीएम श्री विद्यालयों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इससे उनके सामने सुरक्षा और आवागमन की समस्या उत्पन्न होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा मर्जर के नाम पर मध्य विद्यालयों को समाप्त करने की है। कहा कि पीएम श्री विद्यालयों में पहले से नामांकित छात्रों के लिए ही पर्याप्त बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। ऐसे में अतिरिक्त छात्रों के आने से पठन-पाठन प्रभावित होगा। उन्होंने सभी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.