विद्यालयों के पास चल रहीं शराब की दुकानें
आजमगढ़, जून 7 -- माहुल, हिन्दुस्तान संवाद। माहुल नगर पंचायत क्षेत्र में विद्यालयों और महाविद्यालयों के निकट देसी और कंपोजिट शराब की संचालित है। जिससे छात्र-छात्राओं के साथ आने जाने वाली महिलाओं काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इसे लेकर स्थानीय नागरिकों, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों ने इन शराब की दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है। नगर पंचायत क्षेत्र के अहरौला रोड पर स्थित देसी शराब की दुकान से लगभग पचास मीटर की दूरी पर महिला महाविद्यालय और करीब सौ मीटर पर इंटर कॉलेज स्थित है। वहीं बूढ़नपुर-औड़िहार स्टेट हाईवे पर बाजार के बीच संचालित कंपोजिट शराब की दुकान है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालयों के इतने करीब शराब की दुकानें होने से शैक्षणिक माहौल प्रभावित हो रहा है और विद्यार्थियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। नगर पंचायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.