मिर्जापुर, मई 31 -- मिर्जापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति, जिलाआयुष समिति एवं राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। जिलधिकारी ने विद्यालयों के आसपास के तंबाकू की दुकानों को बंद कराने का निर्देश दिया। साथ ही बैठक में जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि ओपीडी समय चिकित्सक मरीजों से मधुर व्यवहार रखते हुए उनका समुचित उपचार करें। यह भी पढ़ें- पांच एमओआईसी और फार्मासिस्ट का रोका वेतन बैठक में निर्देश साथ ही प्रभारी चिकित्साधिकारियों से दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। दवाओं के स्टाक की नियमित जांच करते रहे। दवा कम होने से पूर्व डिमांड भेंज दें। ताकि समय रहते दवाएं प्राप्त हो सकें। विभिन्न...