सहरसा, अप्रैल 11 -- पतरघट, एक संवाददात। प्रखंड क्षेत्र में विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बीडीओ सह प्रभारी बीईओ इन्द्रदेव कुमार निराला ने शुक्रवार को कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ कार्यपालक सहायक अनुभव कुमार भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों में पठन- पाठन, उपस्थिति, अनुशासन एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारी ने पीएमश्री 2 उच्च विद्यालय धबौली, मध्य विद्यालय धबौली, प्राथमिक विद्यालय मनमा टोल, एनपीएस जस्तापुर एवं एनपीएस मिल्लत नगर पतरघट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वर्ग संचालन की स्थिति को देखा और छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्रों को नियमित रूप से विद्यालय आने तथा ड्रेस कोड का पालन करने के लिए प्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.