बांदा, मई 11 -- बांदा। जनपद मुख्यालय सहित कस्बों में शराब की दुकानें विद्यालयों से बमुश्किल 50 या 100 मीटर के दायरे में संचालित हो रही हैं। इससे शराब के नशे में लोग आए दिन झगड़े व मारपीट करते हैं। ठेके के सामने से शराबियों की हरकतों से गुजरने वाले छात्र-छात्राएं हों या शिक्षक-शिक्षिकाएं उन्हें शर्मसार होना पड़ता है। कई बार विद्यालयों की तरफ से विरोध किया गया, पर आवाज दबा दी जाती रही है। अब माध्यमिक शिक्षा विभाग के नए निर्णय से इन छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी। विभाग विद्यालयों 500 मीटर दूरी तक नशामुक्त जोन बनाएगा। इससे शराब की आधी से ज्यादा दुकानें प्रभावित होंगी। जिले में इस समय 271 शराब की दुकानें संचालित हो रही हैं। वहीं आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शासन से अभी नगर पालिका क्षेत्र में 75 मीटर और ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.