बागेश्वर, सितम्बर 9 -- बागेश्वर, संवाददाता। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने बुधवार को विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने क्लस्टर विद्यालयों के चयन और विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को विद्यालयों की जरूरतों का स्थलीय आकलन कर आवश्यक सुधार कार्यों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण कर भवन, शौचालय और पेयजल समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का आकलन करने को कहा। नए भवनों के निर्माण के साथ मेजर और माइनर रिपेयर के जरूरी कार्यों को चिह्नित कर सूची उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। डीएम ने बागेश्वर और कपकोट विकासखंडों में पांच-पांच उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिह्नित कर उनमें आवश्यक सुधार एवं विकास कार...