दरभंगा, अप्रैल 13 -- शेष नारायण झा केवटी। विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने सोमवार को उच्च विद्यालय पिंडारुच एवं उच्च विद्यालय अंदामा का दौरा कर विद्यालय प्रबंध समिति की बैठकों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत का जायजा लिया और विद्यालयों में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों की गहन समीक्षा की।बैठक में विधायक ने स्पष्ट रूप से कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करें तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें। साथ ही उन्होंने विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं जैसे भवन, शौचालय, पेयजल एवं साफ-सफाई की स्थिति पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।डॉ. झा ने शिक्षकों, अभिभावकों एवं प्रबंध समिति के सदस्यों से संवाद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.