बरेली, मार्च 18 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना के तहत बीएसए कार्यालय परिसर में बुधवार को रसोइयों के बीच पाककला प्रतियोगिता कराई गई। विजेता रसोइयों को पुरस्कार राशि उपलब्ध कराने के साथ ही सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार राशि उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्य अतिथि सीडीओ देवयानी, बीएसए डॉ. विनीता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। निर्णायक समिति में डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार, बीएसए डॉ. विनीता, जीजीआईसी की प्रिंसिपल अनु परासरी, जीजीआईसी की ग्रह विज्ञान विषय की प्रवक्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योतिषना त्रिपाठी व स्वास्थ्य विभाग से डॉ. श्वेता भारद्वाज, गौरव तिवारी जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन आदि ने भोजन की गुणवत्ता जांची और निर्णायक समिति के सामने अपनी राय रखी। कार्यक्रम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.