विद्यालयों की कमियों पर हो निस्तारण, जिम्मेदारों पर कार्रवाई
इटावा औरैया, अगस्त 7 -- इटावा, संवाददाता। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बीएसए व खंड शिक्षा अधिकारियों से कहा है कि विद्यालयों का नियमित निरीक्षण किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी विद्यालयों में समय से पठन पाठन हो। शिक्षकों की समयबद्ध उपस्थिति, शिक्षण कार्य की गुणवत्ता व विद्यार्थियों के अधिगम स्तर का नियमित मूल्यांकन किया जाए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान मिलने वाली कमियों का तत्काल निराकरण कराया जाए और लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाए। बेसिक शिक्षा विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि शासन की प्राथमिकता प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण व समावेशी शिक्षा पहुंचाना है। इसके लिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी, संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में केवल नामांकन बढ़ाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.