लखीसराय, मार्च 7 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रतीक कुमार ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को लेकर संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत नगर स्थित मध्य विद्यालय इंदुपुर से की गई। जहां प्राथमिक विद्यालय स्टेशन बाजार भी संयुक्त रूप से संचालित हो रहा है। यहां दोनों विद्यालयों को मिलाकर कुल सात शिक्षक पदस्थापित हैं, जो सभी उपस्थित पाए गए। मध्य विद्यालय में नामांकित 482 छात्रों में 205 छात्र उपस्थित थे, जबकि प्राथमिक विद्यालय में 93 नामांकित बच्चों में 28 की उपस्थिति दर्ज की गई। विद्यालय में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) का संचालन एक एनजीओ के माध्यम से किया जा रहा है। बीईओ ने परोसे जा रहे भोजन को चखा और बच्चों से भी इसकी गुणवत्ता के ...