विद्यालयों का किया गया निरीक्षण
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 14 -- नवाबगंज। ब्लॉक नवाबगंज की बाल विकास परियोजना अधिकारी ने गुरुवार नवाबगंज नगर के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानाध्यापक से जानकारी ली। सीडीपीओ को विद्यालय परिसर में बनाए गए अतिरिक्त कक्ष में खिड़की, रोशन दान में जाली आदि नहीं लगी मिली। उन्होंने कक्ष में कमियां सुधारने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय नगला हीरा सिंह का निरीक्षण किया। यहां उन्हें स्मार्ट टीवी चलती नहीं मिली। विद्यालय में बिजली की समुचित व्यवस्था न होने पर उन्होंने इंवर्टर की व्यवस्था करने, बच्चों को स्मार्ट टीवी के माध्यम से शिक्षित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- एसडीएम को स्कूल के निरीक्षण में मिले महज नौ बच्चे, लगाई फटकार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.