बांदा, मई 8 -- बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास खण्डों में संचालित योजनाओं की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने शौचालय निर्माण के अन्तर्गत निर्देश दिये कि विद्यालय के अन्दर को-लोकेटेड स्थलों पर ही शौचालय बनाये जाने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारियों को दिये। महुआ में एसएलजी का तत्काल खाता खुलवाये जाने हेतु निर्देश दिए। आरएफ व सीआरएफ के खाता खुलवाने हेतु खण्ड विकास अधिकारी तिन्दवारी एवं बिसण्डा को निर्देश दिए। उन्होंने कायाकल्प योजना के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालयों में कराये जाने वाले कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- जनपद में रोपे जाएंगे 54 लाख पौधे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.