विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में दूषित पेयजल की शिकायत
लखीमपुरखीरी, जून 12 -- ग्रामीण जनहित सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष महेश वर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि विकास खंड कुम्भी गोला एवं बांकेगंज क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में स्थित प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और अन्य विद्यालयों के साथ साथ आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगे अनेक हैंडपंपों से गंदा एवं दूषित पानी निकल रहा है। ऐसी स्थिति में स्कूली बच्चे और आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले नौनिहाल दूषित पानी पीने को मजबूर हैं जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायतों द्वारा प्रतिवर्ष हैंडपंपों के रिबोर और मरम्मत कार्य पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए जाने का दावा किया जाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.