भदोही, मार्च 31 -- भदोही, संवाददाता। शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय महाविद्यालय का सोमवार को वार्षिकोत्सव को मनाया गया। इस दौरान गत दिनों हुई प्रतियोगिताओं के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी विंध्याचल मंडल मिर्जापुर प्रो. चंद्र प्रकाश ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. विनोद कुमार, प्राचार्य सरदार वल्लभभाई पटेल राजकीय महाविद्यालय बरकी रहे। प्राचार्य डा. माया ने मुख्य और विशिष्ट अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर किया। आंतरिक आश्वासन गुणवत्ता प्रकोष्ठ के प्रभारी डा. राजकुमार सिंह यादव ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। महाविद्यालय की सत्र 2025-26 की गतिविधियों एवं...