हाथरस, जुलाई 11 -- हिन्दुस्तान संवाद हाथरस। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाथरस नगर द्वारा परिषद के 78वें स्थापना दिवस को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाते हुए शनिवार को बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में युवा प्रेरणा उत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन राशी वार्ष्णेय ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बृजेश वशिष्ठ जी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 78 वर्षों से राष्ट्रवादी छात्र शक्ति को संगठित कर शिक्षा, समाज और राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य किए हैं। यह भी पढ़ें- आज का विद्यार्थी ही कल का राष्ट्र निर्मा...