उन्नाव, अगस्त 9 -- बांगरमऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लवकुशनगर जिले का जिला अभ्यास वर्ग इंदिरा गांधी राजकीय पीजी कॉलेज, बांगरमऊ में पांच सत्रों में संपन्न हुआ। अभ्यास वर्ग में उद्घाटन एवं प्रस्ताविकी, सैद्धांतिक भूमिका, पंच परिवर्तन, नगर इकाई परिसर कार्य एवं सदस्यता तथा कार्यपद्धति सहित पांच सत्र आयोजित हुए। लक्ष्मी पांडे ने कार्यकर्ताओं को संगठन के उद्देश्यों एवं विद्यार्थी हित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। जिला संयोजक नवदीप गुप्ता ने संगठनात्मक कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर विचार रखे। क्षितिज अग्निहोत्री ने संगठन की वैचारिक दृष्टि एवं कार्यकर्ता के दायित्व पर मार्गदर्शन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...