विद्यार्थी विज्ञान मंथन विवरणिका का हुआ विमोचन
गोरखपुर, जुलाई 27 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विद्यार्थी विज्ञान मंथन की विवरणिका का विमोचन सोमवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन और विज्ञान भारती, गोरक्ष प्रांत के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। कुलपति कहा कि विद्यार्थी विज्ञान मंथन स्कूली विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं अनुसंधान की भावना विकसित करने का एक उत्कृष्ट राष्ट्रीय अभियान है। पदाधिकारियों ने बताया कि यह कक्षा 6 से 11 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है। चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, विज्ञान शिविरों, अनुसंधान संस्थानों के भ्रमण एवं वैज्ञानिकों का मार्गदर्शन मिलता है। इस मौके पर डॉ. पल्लव गुप्ता, प्रो. आलोक कुमार दास, डॉ. पवन कुमार मल्ल, डॉ. सत्य प्रकाश मौर्या, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Deogarh News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.