गोंडा, अगस्त 6 -- गोण्डा। विज्ञान के प्रति छात्रों की रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2026-27 के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। शासन के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी डीआईओएस और बीएसए को पत्र किया है। डीआईओएस ने बताया कि इसमें कक्षा 6 से 11 तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है और प्रति छात्र 200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इच्छुक छात्र बेवसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि शासन के निर्देश सभी माध्यमिक विद्यालयों तक पहुंचा दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- विद्यार्थी विज्ञान मंथन के लिए 30 सितंबर तक होंगे आवेदन यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: प्रत्येक विद्यार्थी में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास आवश्यक है : बैपटिस्ट डि...