विद्यार्थी लोकहित, समाजहित व राष्ट्रहित में करें अपने ज्ञान का उपयोग : डीसी
बोकारो, जून 23 -- बोकारो। डीपीएस बोकारो में 11वीं कक्षा के नव-नामांकित विद्यार्थियों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उपायुक्त बोकारो अजय नाथ झा ने कहा आपका ज्ञान और आपकी शिक्षा तभी सार्थक है जब यह लोकहित में काम आए। विद्यार्थी स्वयं पर भरोसा रखते हुए अपनी पढ़ाई पर फोकस करें और अपने ज्ञान का सदुपयोग लोकहित, समाजहित और राष्ट्रहित में करें। 10वीं कक्षा के बाद यही वह समय है, जहां से उन्हें लंबी छलांग लेनी है। ऐसे में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए केवल अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें। उन्होंने कहा जब आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए अपने लक्ष्य व प्रदर्शन पर फोकस करेंगे तो पढ़ाई में तनाव नहीं आएगा। कक्षा 10वीं तक की पढ़ाई आपके लिए ताउम्र काम आएगी। यह भी पढ़ें- अंकों में बढ़ोतरी को लेकर पूरी तरह आश्वस्त थे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.