विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करें
चाईबासा, मई 22 -- नोवामुंडी,संवाददाता । नोवामुंडी कॉलेज में गुरुवार को झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत नियोजनालय, किरीबुरु एवं चाईबासा की ओर से करियर काउंसलिंग कम मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में मुख्य रूप से नियोजन पदाधिकारी जावेद अंसारी, काउंसलर परवेज आलम तथा किरीबुरु नियोजनालय से पिंटू प्रकाश एवं अमित कुमार रजक उपस्थित थे। मौके पर नियोजन पदाधिकारी जावेद अंसारी ने विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं एवं साक्षात्कार की बेहतर तैयारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में केवल डिग्री प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को अपने ज्ञान, व्यक्तित्व एवं कौशल का विकास भी करना आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर अत्यध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.