रांची, मार्च 16 -- बेड़ो,प्रतिनिधि। शिक्षा के बगैर मानव जीवन का समग्र विकास असंभव है। शिक्षा विकास का आधार है। उक्त बातें पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने कहीं। वे सोमवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आयोजित शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने डीएमएफटी योजना के तहत कस्तूरबा विद्यालय के परिसर में बननेवाले छह कमरों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सरकार विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए कृतसंकल्प है। विद्यार्थियों के हित में छह कमरों का भवन का निर्माण कराया जा रहा है। जो मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य का निर्धारण कर अध्ययन करने की अपील किया। समारोह में उप प्रमुख मुदस्सीर हक ने कहा कि विद्यालय परिसर में डीएमएफटी योजना के तहत करीब 91 लाख की लागत से छह कमरों वाला भवन का निर्माण कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.