समस्तीपुर, मार्च 31 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग से महावीर जयंती पर संगोष्ठी मंगलवार को हुई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के मध्य भगवान महावीर के जीवन, उनके सिद्धांतों तथा उनके द्वारा दिए गए शांति, सहिष्णुता और नैतिकता के संदेश से अवगत कराना था, जिससे समाज में सद्भाव, मानवता और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरुकता आ सके।अध्यक्षता प्राचार्य डॉ शशि भूषण कुमार शशि ने की। नेतृत्व दर्शनशास्त्र विभाग के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ राहुल मनहर ने किया। अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि भगवान महावीर केवल एक धर्म विशेष के महापुरुष नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा देने में सक्षम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे महावीर के आदर्शों को अपने जीवन में आत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.