विद्यार्थी महाविद्यालय के गौरवशाली प्रतिनिधि : प्रो. जेपी पाण्डेय
बलरामपुर, मई 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग की ओर से स्नातक व परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए महाविद्यालय सभागार में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जूनियर छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर साथियों को उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी। समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय व विभागाध्यक्ष डॉ. एसके त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. पाण्डेय ने कहा कि विदाई किसी यात्रा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय से प्राप्त शिक्षा, संस्कार और अनुभव विद्यार्थियों को जीवन की हर चुनौती का सामना करने में सक्षम बनाएंगे। यह भी पढ़ें- सफलता की ऊंचाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.