लखनऊ, मार्च 10 -- डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की ओर से कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग में मशीन लर्निंग एंड प्रिडिक्टिव एनालिसिस यूजिंग कम्प्यूटेशनल साइंसेज विषयक सम्मेलन का आयोजन हुआ। यह राष्ट्रीय सम्मेलन मशीन लर्निंग और प्रिडिक्टिव एनालिसिस के क्षेत्र में नए शोध आयाम स्थापित करने, अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने और तकनीकी नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।आईआईआईटी लखनऊ के निदेशक डॉ. अरुण मोहन शेरी ने कहा कि आज के दौर में मशीन लर्निंग और प्रिडिक्टिव एनालिसिस जैसे क्षेत्र न केवल तकनीकी विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। बल्कि समाज की जटिल समस्याओं के समाधान में भी इनकी बड़ी भूमिका है। आईआईटी बीएचयू में कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो.भास्कर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.