विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश
मोतिहारी, सितम्बर 5 -- मोतिहारी, हिप्र.। मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के पात्र छात्र - छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। योजना के तहत प्राप्त आवेदनों का संस्थान स्तर पर सत्यापन व अग्रसारण किया जाना है। इसके लिए संबंधित विद्यालयों व मदरसों में इंस्टीच्यूट नोडल ऑफिसर (आईएनओ) का रजिस्ट्रेशन कराया जाना आवश्यक है। इस संबंध में डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेज कर अपने अधीन संबंधित विद्यालयों व मदरसों के आईएनओ को पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। साथ हीं संबंधित विद्यालयों व मदरसों को निर्देश दिया गया है कि योजना के पात्र जिन छात्र व छात्राओं ने अभी तक ऑनलाइन नहीं भरा है, उन्हें इसकी सूचना देकर आवेदन करने के लिये प्रेरित करें ताकि कोई भी पात्र योजना के लाभ से वंचित नहीं रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.