लोहरदगा, मई 19 -- लोहरदगा, संवाददाता।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जान्हवी गोयल के नेतृत्व में मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीणा से मुलाकात की। इस दौरान जिले की शिक्षा व्यवस्था, विद्यार्थियों के शैक्षणिक माहौल और बीएस कालेज में मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को बताया कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने से जिले की शिक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। साथ ही विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए सकारात्मक माहौल मिल सकेगा।डीसी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना। विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- स्कूलों में साइंस लैब, मैथ व इको क्लब को प्रभावी बनाने का निर्...