भभुआ, अप्रैल 24 -- महाविद्यालय परिसर के पेड़ पर मिट्टी के बर्तन में पानी का किया गया प्रबंध कहा, पर्यावरण की रक्षा के लिए पंक्षियों को संरक्षण देना बहुत ही जरूरी है (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यार्थी परिषद ने शुक्र वार शहर के सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज में छात्र-छात्राओं के बीच पंक्षी मित्र अभियान चलाया, जिसमें महाविद्यालय परिसर में पेड़ों पर मिट्टी के बर्तनों में पानी की व्यवस्था की, ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी के लिए भटकना न पड़े। कार्यक्रम के दौरान एसएफडी के प्रांत सह संयोजक अभय शुभम ने बताया कि गर्मी के दिनों में जल स्रोत सूख जाने से पंक्षियों और अन्य जीव-जंतुओं को काफी परेशानी होती है, जिससे कई बार उनकी मौत भी हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए परिषद द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर भी पानी की...