विद्यार्थी परिषद ने तिरंगा यात्रा निकाल दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
मथुरा, अगस्त 19 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बुधवार को माधवकुंज स्थित कृष्णचंद्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से 151 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा को विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता व समाजसेवी नरेंद्र सिंह कुशवाह और विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से झंडा दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में छात्रों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा महाराजा अग्रसेन चौराहा, डीग गेट होते हुए वापस विद्या मंदिर प्रांगण में ही सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। ब्रज प्रांत मंत्री आनंद कठेरिया ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। यह तिरंगा यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता और समर्पण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.