बगहा, अप्रैल 4 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय बिहार विश्वविद्यालय के 66वर्षों के इतिहास में पहली बार पीजी परीक्षा का केंद्र जिले के अंदर बनाए जाने पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे छात्र-छात्राओं का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, नरकटियागंज इकाई के कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर मंत्री कुमार मंगलम के नेतृत्व में पुष्पवर्षा कर व मिठाई खिलाकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। प्रांत स्वावलंबी भारत अभियान के संयोजक सुजीत मिश्रा व अभाविप बेतिया के जिला संयोजक अभिजीत राय ने बताया की पहले छात्रों को पीजी की परीक्षा देने मुजफ्फरपुर जाना पड़ता था। जिसके कारण असंख्य छात्र छात्राएं ऐसे थे जो दूरी के कारण पीजी में नामांकन लेना नहीं चाहते थे। विद्यार्थी परिषद की यह लम्बे समय से मांग थी कि पीजी परीक्षा का आयोजन गृह जिला में हीं होना चाहिए। छात्रों के हित से जुडी इस मांग ...