कौशाम्बी, जुलाई 10 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कौशांबी द्वारा 78वें स्थापना दिवस के निमित्त चल रहे अभियान के क्रम में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मंझनपुर में स्टूडेंट फॉर सेवा (एसएफएस ) के माध्यम से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। मुख्य अतिथि संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि इसी प्रकार से युवाओं को राष्ट्रहित, समाज हित के लिए और तेजी से आगे आना होगा। अगर राष्ट्रवाद को जानना है तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को समझना होगा। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता समर्पित एवं निस्वार्थ भाव से समाज के प्रत्येक कार्य में जुटे रहते हैं। यह भी पढ़ें- विद्यार्थी परिषद ने मनाया 78वां स्थापना दिवस विद्यार्थियों का एक-एक रक्त का बूंद बीमार,लाचार, मजबूर लोगों ...