बिहारशरीफ, जुलाई 9 -- राजगीर, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से विद्यार्थी दिवस सप्ताह के तहत चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुवार को कार्यक्रम का समापन किया गया। सोमवार को वंदे मातरम गायन, मंगलवार को स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम विषय पर संगोष्ठी, बुधवार को दौड़ प्रतियोगिता और गुरुवार को समापन समारोह का आयोजन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में सफल गौतम कुमार, कमांडो, रौशन कुमार, अनामिका शर्मा, नैंसी उपाध्याय व सोनम शर्मा को नकद राशि व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। साथ ही क्विज में शामिल 10 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में दक्षिण बिहार के प्रांत शोध सह संयोजक अंकित द्विवेदी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल छात्रहित ही नहीं बल्कि राष्ट्रहित एवं देशभक्ति की भावना से युवाओं को जोड़ने का कार्य करता ...