विद्यार्थी परिषद आज से करेगी आंदोलन
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- मुजफ्फरपुर। अखिल विद्यार्थी परिषद अपनी मांगो के समर्थन में सोमवार से विश्वविद्यालय परिसर में आंदोलन करेगी। प्रांत कार्यालय मंत्री श्रीनिवास ने बताया कि विगत दिनों राज्यपाल से वार्ता में रखी गई कई मांगें अभी पूरी नहीं हुई हैं। प्रमुख मांगो में इंटर्नशिप प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क, कैम्पस प्लेसमेंट सेल स्थापित करने, सभी छात्रावासों में बुनियादी सुविधाओं के साथ संचालन करने,छात्राओं और एस सी एस टी के छात्र से पीजी में नामांकन फीस जो ली गई है,वह वापस लौट दिया जाए, राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 प्रक्रिया को प्रभावी रूप से लागू कराने हेतु एवं सभी जिलों में परीक्षा भवन के निर्माण कराने सहित मांगे अधूरी होने के कारण आंदोलन करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.