गया, सितम्बर 30 -- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के मनोवैज्ञानिक विज्ञान विभाग एवं छात्र परामर्श एवं कल्याण केंद्र की ओर से पंच प्रण प्रकोष्ठ के सहयोग से 'विद्यार्थी जीवन एवं समाज में इसकी समन्वित भूमिका' विषय पर प्रेरणात्मक एवं ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यार्थी जीवन के व्यापक उद्देश्यों के साथ व्यक्तिगत विकास, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज वर्ल्ड स्पिरिचुअल यूनिवर्सिटी की प्रेरक वक्ता एवं मोटिवेटर मिशेल साइमन ने आत्म-जागरूकता, सकारात्मक सोच, भावनात्मक संतुलन, आंतरिक शक्ति और मूल्य आधारित जीवन के महत्व पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन केवल शैक्षणिक ज्ञान हासिल करने का समय नहीं, बल्कि स्वयं...