चंदौली, अप्रैल 3 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा इंटर कॉलेज सभागार में सेवानिवृत्त शिक्षक देवचंद राम और प्रधान लिपिक अजय गुप्ता के लिए एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक और प्रधान लिपिक को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्राचार्य सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।मुख्य अतिथि एसडीएम कुंदन राज कपूर ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थी के जीवन और व्यक्तित्व को तराशते हैं। तभी आगे चलकर छात्र देश और समाज के लिए कुछ कर पाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक शब्द संघर्ष से जुड़ा है। वह लोगों को तराशने और अपने ज्ञान की हथौड़ी से नए व्यक्तित्व गढ़ने का काम करता है। शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, बल्कि वह सदैव समाज को नई दिशा देने का काम करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक हमेशा से नए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.