बोकारो, अप्रैल 3 -- डीएवी पब्लिक स्कूल, दुग्दा में गुरुवार को विशेष सम्मान समारोह में प्राचार्य पीके पाल द्वारा विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया गया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों के सहयोग और मार्गदर्शन को भी सम्मानित करना था। प्राचार्य ने कहा कि किसी भी विद्यार्थी की सफलता के पीछे उसके अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास की प्रेरणा दी तथा अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कक्षा के मेधावी छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। साथ ही उनके अभिभावकों को भी मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। संचालन शिक्षक जे गोस्वामी ...