बोकारो, अगस्त 11 -- बीमा कर्मचारी संघ, हजारीबाग मंडल के आह्वान पर सोमवार को भाजीबीनि बेरमो शाखा के कर्मचारियों ने भोजनावकाश के दौरान द्वार प्रदर्शन कर विभिन्न जनहित और कर्मचारी मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों, किसानों, युवाओं और सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। शाखा सचिव सुमित कुमार रजक ने कहा कि झारखंड में विद्यार्थी और युवा लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं एवं पारदर्शिता की कमी के खिलाफ आंदोलनरत हैं। विशेष रूप से 14वीं जेपीएससी परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में असंतोष है। वहीं किसानों के संघर्ष के प्रति एकजुटता भी व्यक्त की गई। यह भी पढ़ें- झारखंड के बाद इस राज्य में भी शुरू हुआ छात्रों का प्रदर्शन, कर रहे ये मांग साथ ही भाजीबीनि के निजीकरण एवं विनिव...